बाल दिवस बच्चों का दिन
(01)
आज न कोई रोके इनको
जी भर गा लेने दो इनको।
जो भो पाना चाहे खुशी।
बस मिल जाने दो इनको।।
सीधे सादे सच्चों का दिन।
बाल दिवस बच्चों का दिन।।
(02)
ये मधु प्याले मन के भोले।
मीठी वाणी मधु रस घोले।।
ये भगवान की प्रतिमूर्ति है।
इनको प्यारे खेल खिलौने।।
ये है दिल से अच्छों का दिन।
बाल दिवस बच्चों का दिन।।
(03)
रूठे जरा-जरा में माने।
भेदभाव ना कोई जाने।।
चाहे काला हो या गोरा।
ये सबको ही अपना माने।।
है भूल भूले लच्छों का दिन।
बाल दिवस बच्चों का दिन।।
ये मधु प्याले मन के भोले।
जवाब देंहटाएंमीठी वाणी मधु रस घोले।।
ये भगवान की प्रतिमूर्ति है।
इनको प्यारे खेल खिलौने।।
ये है दिल से अच्छों का दिन।
बाल दिवस बच्चों का दिन... वाह! बहुत बढ़िया।
अंतस को छूता।
जी सादर अभिवादन
जवाब देंहटाएंबाल दिवस बच्चों का दिन।।
जवाब देंहटाएंबहुत ही सुन्दर सृजन
वाह!!!
जी सादर धन्यवाद
जवाब देंहटाएं