बाल दिवस बच्चों का दिन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
बाल दिवस बच्चों का दिन लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 13 नवंबर 2021

बाल दिवस बच्चों का दिन


बाल दिवस बच्चों का दिन
        (01)
आज न कोई रोके इनको
जी भर गा लेने दो इनको।
जो भो पाना चाहे खुशी।
बस मिल जाने दो इनको।।
सीधे सादे सच्चों का दिन।
बाल दिवस बच्चों का दिन।।
       (02)
ये मधु प्याले मन के भोले।
मीठी वाणी मधु रस घोले।।
ये भगवान की प्रतिमूर्ति है।
इनको प्यारे खेल खिलौने।।
ये है दिल से अच्छों का दिन।
बाल दिवस बच्चों का दिन।।
       (03)
रूठे जरा-जरा में माने।
भेदभाव ना कोई जाने।।
चाहे काला हो या गोरा।
ये सबको ही अपना माने।।
है भूल भूले लच्छों का दिन।
बाल दिवस बच्चों का दिन।।

घर और उसका प्रभाव-बच्चों में संस्कार दे

     मनुष्य के विकास को ले कर एक बार एक प्रयोग किया गया. दो बच्चों को उन के जन्मते ही घने जंगल में गुफा के भी...